दुर्ग

अटल की जयंती मनी
26-Dec-2022 8:42 PM
अटल की जयंती मनी

कुम्हारी, 26 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी  जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया एवं उनकी जीवनी पर जिला सह- कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश साहू, मंडल अध्यक्ष पी.एन.दुबे, जिला संयोजक मांझी प्रकोष्ठ राजू निषाद, वार्ड पार्षद रागिनी निषाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, एनजीओ प्रकोष्ठ मीडिया सह-प्रभारी आयुषी पांडेय ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री गोल्डी गोस्वामी एवं आभार महिला मोर्चा कुम्हारी मंडल सह- प्रभारी रीता पांडेय ने किया।


अन्य पोस्ट