दुर्ग

विरोध के डर से नहीं पहुँचे कैबिनेट मंत्री व विधायक - गायकवाड़
26-Dec-2022 8:33 PM
विरोध के डर से नहीं पहुँचे कैबिनेट मंत्री व विधायक - गायकवाड़

उतई, 26 दिसंबर। नगर पंचायत उतई के सतनामी समाज के अध्यक्ष नारायण गायकवाड़ ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के आरक्षण को 16 फीसदी से घटाकर 13फीसदी करने के कारण सतनामी समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाए जाने का विरोध करने करने वाले थे।

लेकिन राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री व विधायकों के मन में सतनामी समाज के विरोध का डर सताने लगा है, जिस वजह से गुरुद्वारा सेवा समिति उतई में दिनांक 25 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती कार्यक्रम में  कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू व डोंगडगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल को बतौर  मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था।

 जिसका प्रोटोकॉल भी जारी हो गया था।

किसी माध्यम से कैबिनेट मंत्री को इस बात का पता चल गया कि सतनामी समाज इनका विरोध करने वाला है। तो वेे कार्यक्रम में शामिल ही नहीं हुए। इस बात से यह स्पष्ट होता है कि मंत्री व वर्तमान कांग्रेस सरकार के विधायकों में कहीं ना कहीं सतनामी समाज के विरोध का डर बना हुआ है।


अन्य पोस्ट