दुर्ग

दो आरा मिल पर वन विभाग का छापा, बगैर लाइसेंस संचालित 4 मशीन जब्त
26-Dec-2022 3:54 PM
दो आरा मिल पर वन विभाग का छापा,  बगैर लाइसेंस संचालित 4 मशीन जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 दिसंबर। जिला दुर्ग के वन विभाग अमला ने रविवार को भिलाई के रामनगर क्षेत्र में बिना लाइसेंस के संचालित आरा मिल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। टीम ने कार्रवाई के दौरान 4 आरा मशीन भी मौके से उखड़वाई और जब्ती बना साथ ले गए तथा जिम्मेदार आरा मशीन संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब हो कि उप वन मंडल अधिकारी दुर्ग के नेतृत्व में वन विभाग की टीम राम नगर सुपेला जहाज बिल्डिंग के पास स्थित श्री लक्ष्मी टिंबर पहुंची और इसके प्रोपराइटर अजय पंडित एवं विजय टिंबर मार्ट प्रोपराइटर विजय पंडित के फर्म में शिकायत के आधार पर जांच निरीक्षण किया।

 जांच के दौरान परिसर के अंदर बिना लाइसेंसी 2-2 नग आरा मशीन बैंड-सॉ अवैध रूप से संचालित करते पाए गए। जिस पर वन अमला टीम के द्वारा छत्तीसगढ़ काष्ट चिरान अधिनियम 1984 में निहित प्रावधानों के तहत मशीन जब्त करते हुए 4 आरा मशीनों को आरा गड्ढे से उखाडक़र पुलगांव डिपो ले जाया गया है।

 


अन्य पोस्ट