दुर्ग
सीटीबी फाउंडेशन के संभाग अध्यक्ष बने नासिर खोखर
26-Dec-2022 3:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 दिसंबर। सीटीबी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजिक चौहान द्वारा दुर्ग संभाग अध्यक्ष के पद पर नासिर खोखर की नियुक्ति की गई। नियुक्ति पूर्व सीटीबी दुर्ग इकाई ने सर्वसम्मति से नासिर खोखर का नाम प्रदेश कमेटी को भेजा गया ।
छत्तीसगढ़ तेली बिरादरी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ में खिदमत ए खल्क (समाज सेवा) के लिए जनकल्याणकारी बहुमुखी कार्यों के माध्यम से तालीम (शिक्षा), सेहत (स्वास्थ्य) , रोजगार, शारीरिक, सामाजिक व आर्थिक सहयोग के पात्र जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए विभिन्न स्रोतों से कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। कोरोना कॉल से अब तक जरूरतमंद लोगों को शिक्षा स्वास्थ स्वरोजगार के लिए संस्था सहायता कर रही है। उनकी नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजन और युवाओं ने बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे