दुर्ग
भारती विवि में वार्षिक खेल प्रतियोगिता
24-Dec-2022 8:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 24 दिसंबर। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलाधिपति सुशील चंद्राकर ने 14 दिसंबर को किया था। इसमें फुटबाल, बॉलीबाल, कबड्डी, क्रिकेट, खो-ंखो, बैडमिंटन, कैरम, चेस, शतरंज इत्यादि इनडोर और आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं शामिल हैं। वार्षिक खेल स्पर्धाएं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चन्द्राकर, कुलपति डॉ. एच. के. पाठक, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे