दुर्ग
मोतीलाल वोरा की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल में सामग्री वितरण
23-Dec-2022 5:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 दिसंबर। कांग्रेसियों द्वारा पूर्व सीएम मोतीलाल वोरा की पुण्यतिथि पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में मरीजों को फल वितरण किया गया। साथ ही गंभीर मरीजों के लिए व्हील चेयर, बैसाखी एवं बुजुर्गों के लिए छड़ी का भी वितरण किया गया।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार साहू, एल्डरमैन राजेश शर्मा, राहुल अग्रवाल, सुमन पांडेय, प्रीति मिश्रा, संगीता वाघेला सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे