दुर्ग
छेड़छाड़ की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई, चंद घंटे में आरोपी गिरफ्तार
23-Dec-2022 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 23 दिसंबर। बढ़ते महिला संबंधित गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने लगातार त्वरित कार्रवाई के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश बाद 22 दिसंबर को युवती ने मोहन नगर थाना में जैसे ही शिकायत दर्ज कराई। सीएसपी वैभव वैंकर के निर्देश पर टीम ने कुछ घंटों में ही आरोपी को धरदबोचा है।
आरोपी दारा डोंगरे द्वारा युवती को गालियां देकर उसकी बाह पकड़ छेड़छाड़ किया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी।
रिपोर्ट पर आरोपी दारा के खिलाफ धारा 354, 354, 354-ख, 294, 506 (बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। विवेचना दौरान पुलिस टीम ने उसे गुरूवार की रात घेराबंदी कर पकड़ लिया है। दारा इंदिरा कॉलोनी पोटिया रोड पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र का रहवासी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे