दुर्ग

भाजपा की सभा में गरजे अजय चंद्राकर, दुर्ग विस में जूनियर पार्ट 3 की तैयारी
22-Dec-2022 3:18 PM
भाजपा की सभा में गरजे अजय चंद्राकर, दुर्ग विस में जूनियर पार्ट 3 की तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 दिसंबर। प्रदेश के भुपेश बघेल सरकार की 4 साल के विफल व भ्रष्ट कार्यकाल को लेकर पुराना स्टैंड भाजपा द्वारा आयोजित दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय आम सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने भुपेश सरकार से लेकर शहर विधायक अरूण वोरा पर जमकर बरसे उन्होंने दुर्ग में वोरा परिवार के चल रही वंशवाद की राजनीति को आगामी वर्षो में जुनियर पार्ट 3 की तैयारी बताते हुए कहा कि बाबू  के बाद विधायक वोरा अब अपने पुत्र को लांच करने की स्क्रिप्ट लिख रहे है सभा में बोलने के पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने कल भिलाई की सभा मे हुई पत्थरबाजी को लेकर राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए हेलमेट पहनकर सम्बोधन किया भाजपा द्वारा पुरे प्रदेश में कांग्रेस भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम के तहत विधान सभा स्तरीय आम सभा के तहत शहर विधानसभा सभा स्तर की बड़ी सभा पुराना बस स्टैंड में हुई जिसमें मुख्य वक्ता अजय चंद्राकर के अलावा जिला प्रभारी पुरंदर मिश्रा,विधानसभा प्रभारी राजीव कुमार अग्रवाल जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पूर्व मंत्री रमशीला साहू,जागेश्वर साहू,पूर्व विधयाक डोमनलाल कोरसेवाड़ा उषा टावरी पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकर प्रीतपाल बेलचंदन उपाध्यक्ष जयसिंह राजपूत,संतोष सोनी,कांतीलाल जैन,मंत्री दिनेश देवांगन मनोज मिश्रा,कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा,के एस चौहान,नीरज पाण्डेय,राजा महोबिया,मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा,चंद्रशेखर चंद्राकर,लुकेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा राकेश यादव पोषण साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सभा को सम्बोधित करते हुए बीजेपी के प्रखर वक्ता अजय चंद्राकर ने प्रदेश के भुपेश सरकार को सभी तरह के अपराधो का पोषक बताते हुए जमकर हमला बोला उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा की देश की सीमाओं से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक सभी क्षेत्रो में प्रधानमंत्री मोदी जी नर विकास की मॉडल पेश करने की है किंतु यहाँ की कांग्रेस सरकार ने 4साल में कानून व्यवस्था से लेकर बुनियादी सुविधाए उपलब्ध कराने में पुरी तरह विफल रही है उन्होंने दुर्ग निगम के महापौर बाकलीवाल को वोरा परिवार का दरोगा बताते हुए इसे जनादेश से चुना मेयर नही बल्कि विधायक के आदेश से बना महापौर बताया तथा दुर्ग की जनता को अगले वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनादेश से पराजित करने का आव्हान किया सभा मे प्रमुख रूप सेमंचस्थ अतिथियों में प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर दुर्ग जिला संगठन प्रभारी पुरेंद्रर मिश्रा जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा दुर्ग शहर विधानसभा संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी चंद्रिका चंद्राकर पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा  भाजपा  जिला महामंत्री ललित चंद्राकर नटवर ताम्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय सिंह राजपूत वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा शिव चंद्राकर प्रीतपाल बेलचंदन राजेश ताम्रकार चैनसुख भट्टर जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी कांतिलाल जैन मंत्री दिनेश देवांगन मनोज मिश्रा  मीडिया प्रभारी केएस चौहान  कार्यालय मंत्री नीरज पांडेय आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल शेखर चंद्राकर दीपक चोपड़ा मंडल महामंत्री पोषण साहू राकेश यादव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ गजेंद्र यादव अमजद अली जीत यादव राकेश यादव पोषण साहू उपासना चंद्राकर मंडल महामंत्री राहुल पंडित संदीप जैन बंटी चौहान देवनारायण चंद्राकर सुनील अग्रवाल अनूप गटागट दिलीप साहू एसएन सिंह अलका बाघमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


अन्य पोस्ट