दुर्ग

अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, युवक की मौत
22-Dec-2022 2:32 PM
अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, युवक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 दिसंबर।
दुर्ग संभाग के धमधा थाना क्षेत्र में हुए अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस सडक़ हादसे में बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

धमधा पुलिस को कल रात सूचना मिली कि थाने से कुछ दूर एक बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो बाइक दूर पड़ी थी। बाइक चालक का शव सडक़ के किनारे ही पड़ा था। कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर भाग गया। उसका सिर वाहन के पहिये के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो बाइक चालक की पहचान विवेकानंद नगर, बोरसी रोड दुर्ग निवासी धर्मेंद्र बघेल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से बाइक सीजी 07 एलबी 8680 से धमधा गया था वहां से लौटते समय यह दुर्घटना हो गई।


अन्य पोस्ट