दुर्ग

नौकरी के नाम पर ठगी के शिकार युवक ने की खुदकुशी
22-Dec-2022 2:31 PM
नौकरी के नाम पर ठगी के शिकार युवक ने की खुदकुशी

रूपये लौटाने का दबाव और मारपीट से था व्यथित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 दिसंबर।
दोस्तों से पिटने और ठगी का शिकार होने से क्षुब्ध युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि सेक्टर-5 स्थित वार्ड 45 सिविक सेंटर भिलाई निवासी जनकलाल ठाकुर (31 वर्ष) ने बीती दोपहर 3 बजे अपने मकान में फांसी लगा अपनी इस लीला समाप्त कर ली। जब युवक ने खुदकुशी की, परिवार के सदस्य घर से बाहर बैठे धूप ले रहे थे। जनक घर के कमरे में अकेला ही था। कुछ देर में परिवार के लोग भीतर आए तो जनक कमरे में फंदे में झूलता मिला। उसे देखते ही घर में कोहराम मत गया, शोर सुनाई कर पडो़सी भी दौड़े और आसपास के लोगों ने जैसे तैसे फांसी के फंदे को काट कर जनक के शव को नीचे उतारा।

सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए सुपेला अस्पताल के मरचूरी में रखवाया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि जनक से गुंडरदेही के तहसील में क्लर्क की नौकरी लगाने के लिए गुंडरदेही निवासी ताम्रध्वज साहू ने रुपए लिए थे। अपनी नौकरी लगने के बाद जनक ने अपने दोस्तों से भी रूपये लेकर उनकी नौकरी लगाने ताम्रध्वज को रूपये दिलवाए थे। जब करीब एक साल बीतने के बाद उनकी नौकरी नहीं लगी तो परेशान जनक ने ताम्रध्वज से मुलाकात कर उस पर जल्दी करने का दबाव बनाया क्योंकि ताम्रध्वज रोज कोई न कोई बहाना कर उसे टाल दे थका था। उसके बाद जनक को ताम्रध्वज साहू के कुछ महीने से गुंडरदेही से फरार होने की जानकारी मिली थी। जिससे जनक मानसिक रूप से काफी परेशान रहा करता था क्योंकि उस पर रूपये लौटाने का लगातार दबाव बन रहा था। पिछले दिनों दोस्तों ने मिलकर उसके साथ मारपीट भी की थी।
   

परिजनों ने बताया कि नौकरी नहीं लगने पर रूपये देने वाले उसके दोस्तों ने जनक से मारपीट भी की थी। कल सुबह भी उसके साथ उसके दोस्तों ने मिलकर रूपये लौटाने का दबाव बनाते हुए मारपीट की, जनक के शरीर पर उसके निशान भी हैं। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट