दुर्ग
उतई, 21 दिसंबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय विधायक ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत आज से अंडा गांव के गांधी भांठा मैदान में हो गया। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पिच पर उतरे और बल्ला घुमा कर इस प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया। पहली बार आयोजित दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय विधायक ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू अंडा गांव के गांधी भांठा खेल मैदान पहुंचे।
उन्होंने पूजा अर्चना कर उद्घाटन के लिए पिच पर उतरे और बल्ले पर अपना हाथ आजमाया। इसके पश्चात आज खेलने वाली टीमों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई और क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन समिति की ओर से दी जाने वाली ड्रेस कोड भी खिलाडिय़ों को प्रदान किया गया। मंचासीन मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू का स्वागत आयोजन समिति की ओर से कांग्रेस के युवा नेता दिग्विजय सिन्हा ने किया।