दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 28 प्रेम नगर में सडक़ और नाली का निर्माण किया जाएगा। जिसका भूमि पूजन मंगलवार को सभापति गिरवर बंटी साहू एवं वार्ड पार्षद शारदा राय ने किया। इस अवसर पर के्र्रडा सदस्य विजय साहू और जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर शेष रूप से मौजूद रहे।
अधोसंरचना की निधि से दोनों ही निर्माण कार्य किए जाएंगे। 6 लाख की लागत से सडक़ का सीमेंटीकरण तथा चार लाख की लागत से नाली का निर्माण किया जाएगा। नाली निर्माण हो जाने से बरसात में मोहल्ले में पानी भरने की समस्या समाप्त हो जाएगी तो वही बरसाती पानी नाली के माध्यम से होकर निकल जाएगी। पानी निकासी नाली निर्माण के चलते सुगम हो पाएगा। सडक़ सीमेंटीकरण हो जाने से आवागमन में सुविधा होगी। काफी समय से वार्डवासी इस कार्य की मांग कर रहे थे। जिसको देखते हुए स्थानीय पार्षद ने तत्परता दिखाते हुए महापौर नीरज पाल के मार्गदर्शन के चलते कार्य को स्वीकृत कराया और भूमिपूजन कर कार्य चालू कराया। भूमिपूजन के दौरान बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी उपस्थित रहे।