दुर्ग

किराया नहीं पटाने पर निगम ने की 4 दुकानें सील
20-Dec-2022 9:50 PM
किराया नहीं पटाने पर निगम ने की 4 दुकानें सील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 दिसंबर।
नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी के निर्देश पर निगम अमला ने  वसूली को लेकर स ती बरतना जारी है। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा दुकानों के किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के दुकानों को सील करना प्रारंभ कर दिया है। 

सोमवार को कार्रवाई में बस स्टैंड स्थित दुकान, अग्रसेन चौक एवं मालवीय नगर की दुकानें शामिल हैं। बस स्टैंड की दुकान नंबर 32 मनीष त्रिमले, अग्रसेन चौक की दुकान क्रमांक 27 आरती गुप्ता, जतिन आढ़तिया दुकान नंबर 29 एवं मालवीय नगर स्थित दुकान क्रमांक 63 भगवान कौर द्वारा किराया जमा नहीं करने के कारण सील की गई हैं। 

संबंधित दुकानदारों को समय-समय पर नोटिस जारी की गई थी, किंतु दुकानदारों द्वारा किराया जमा नहीं की गई। किराया जमा नहीं करने वालों पर दुकान सील करने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई  के दौरान बाजार अधिकारी जावेद अली, सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, भुवन साहू, ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव उपस्थित रहे। किराया नहीं पटाने पर निगम अमला ने 4 दुकानें किया सील, नगर निगम की नजर दुकान किराया नहीं पटाने वालों की अब खैर नहीं, कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
 


अन्य पोस्ट