दुर्ग
सोशल मीडिया पर नाबालिग से दोस्ती, रेप
19-Dec-2022 1:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट, गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 दिसंबर। भिलाई चरोदा में एक नाबालिग के साथ सोशल मीडिया पर युवक ने दोस्ती कर उसे झांसे में लिया और प्रेम की आड़ में मेल मुलाकात के दौरान रेप किया। इस दौरान आरोपी ने लडक़ी की तस्वीरें भी खींच लीं और उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।
सोशल प्लेटफार्म पर तस्वीर देखने के बाद लडक़ी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल छावनी सीएसपी प्रभात कुमार से मिले और शनिवार को मामले की शिकायत दर्ज करवायी।
सीएसपी छावनी ने तत्काल पहल कर जीआरपी से सम्पर्क किया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट तस्वीरें साइबर सेल की मदद से डिलिट करवाईं। जीआरपी ने आरोपी शेख साजिद अली (27 वर्ष) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे