दुर्ग

भूपेश सरकार के खिलाफ शंखनाद करने 20 को सभा
18-Dec-2022 8:37 PM
भूपेश सरकार के खिलाफ शंखनाद करने 20 को सभा

विधानसभा स्तरीय भाजपा की बैठक में निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग,18 दिसंबर। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रत्येक विधानसभा में तय किए गए कांग्रेस हटाओ प्रदेश बचाओं कार्यक्रम के तहत लोकसभा स्तरीय प्रवास व सभा कार्यक्रम आयोजित किए जाने शहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में जिला भाजपा प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरंदर मिश्रा, दुर्ग शहर प्रभारी राजीव अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिति में 20 दिसंबर मंगलवार को पुराना बस स्टैंड में आमसभा व लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समन्यव बैठक व संगठन की मजबूती के लिए विचारधारा से जुड़े अनुसांगिक संगठनों के प्रमुख नेताओं की भी विचार परिवार अंतर्गत बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, मनोज मिश्रा, केएस चौहान, सत्यनारायण शर्मा, अनूप गटागट,जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे ।

जिला प्रभारी पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं आम जनता भी 40 साल का दुख महसूस कर रहे हैं। इस सरकार के कायर्काल में सभी तरफ अपराध व भ्रष्टाचार चरम की ओर है। महिला युवा आम जनता सब त्रस्त हैं। ऐसे में भूपेश सरकार की नाकामियों ओकेंद्र की नरेंद्र मोदी के भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा ने मिशन 2023-24 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस हटाओ प्रदेश बचाओं कार्यक्रम तय किए हैं, जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा में भूपेश सरकार के खिलाफ शंखनाद करने व केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करने आम सभा केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों के घर जाने का कार्यक्रम तय किए गए है, जिसके तहत सभी विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता व पार्षदगण बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दुर्ग शहर में कांग्रेस विधायक व भूपेश सरकार के खिलाफ  जोरदार आगाज करे। साथ ही प्रत्येक वार्ड के लाभार्थियों को चिन्हित करने का भी आह्वान किया।

बैठक में देवनारायण चंद्राकर, विजय ताम्रकर, विनायक ताम्रकर, आशा सुब्बा, मदन वडाई, तनुजा बघेल, कृष्णा सिंह, पीला बाई साहू, फलेंद्र यादव, नवीन राव, रवि मिश्रा, संजू कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट