दुर्ग

लतिका ने की देहदान की घोषणा
18-Dec-2022 8:29 PM
 लतिका ने की देहदान की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 दिसंबर। जिला अस्पताल के आईसीटीसी की ब्लड टेक्निशियन कुमारी लतिका तेंदुलकर ने शंकर नगर स्थित भागवत कथा के दौरान प्रवचनकर्ता महाराज राजेंद्र  चैतन्य ब्रह्मचारी की उपस्थिति में अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया, हरमन  दुलई,  प्रभुदयाल उजाला, रितेश जैन को सौंपी।

देहदान हेतु लतिका के पिता के.तेंदुलकर, माँ  राम बाई,  भाई प्रकाश आनंद, स्वरूपानंद एवं बहन तुलजा, सोनाली तथा उनके चाचा रामकृष्ण तेंदुलकर ने सहमति दी। ब्लड बैंक प्रभारी नेमा चंद्राकर ने लतिका को देहदान हेतु प्रेरित किया।

भागवत कथा के दौरान वाराणसी से आए प्रवचनकर्ता महाराज राजेंद्र चैतन्य ब्रह्मचारी ने देहदान के महत्व को अपने श्रोताओं को समझाया एवं लोगों को देहदान करने हेतु जागरूक किया। लतिका के पिता के तेंदुलकर ने नव दृष्टिफाउंडेशन  द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ की व भविष्य में नवदृष्टि के माध्यम से लोगों को देहदान एवं रक्तदान करने हेतु आग्रह किया।

राज आढ़तिया ने कहा लतिका तेंदुलकर के देहदान के निर्णय से बहुत बड़े वर्ग को प्रेरणा मिलेगी, लतिका लगातार लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करती हैं।


अन्य पोस्ट