दुर्ग

बाबा के जयकारे के साथ निकाली सतनाम संदेश शोभायात्रा
18-Dec-2022 3:14 PM
बाबा के जयकारे के साथ निकाली सतनाम संदेश शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 18 दिसंबर।
बाबा गुरुघासीदास जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जय सतनाम युवा संदेश ग्राम पंचायत डुमरडीह एवं दुर्ग ग्रामीण सतनामी समाज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सतनाम संदेश शोभायात्रा निकाली ग्राम डुमरडीह उतई में निकाली गई।
बाबा गुरु घासीदास की  महिमा को एवं उनके दिए हुए संदेश  को जैसे मनके मनके एक समान, जीव हत्या नहीं करना, मांसाहार नहीं करना, सत्य पर अडिग रहना, मूर्ति पूजा नहीं करना, चोरी दुआ से दूर रहना, किसी प्रकार की कोई नशा नहीं करना, जाति के प्रपंच  में नहीं पढऩा,  स्त्रियों का सम्मान करना इन उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सतनाम शोभायात्रा निकाला गया, जिसमें सतनामी समाज के हर वर्ग के लोग डीजे के धुन में पंथी गानों पर थिरकते हुए नजर आए।
शोभा यात्रा सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत डुमरडीह से पूजा अर्चना कर मिनीमाता चौक से प्रारंभ किया गया, जो कि सद्भावना चौक हथखोज पारा होकर गांधी चौक से बाजार चौक स्थित गुरुद्वारा सेवा समिति होते हुए वापस मिनीमाता चौक में समापन हुआ। समिति द्वारा सतनाम शोभायात्रा में शामिल  होने वाले लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।


अन्य पोस्ट