दुर्ग

घनी बस्ती के बीच लगी आग, हडक़ंप
17-Dec-2022 3:28 PM
घनी बस्ती के बीच लगी आग, हडक़ंप

दुर्ग,17 दिसंबर। वार्ड 19 मोहल्ले में उस वक्त अफ रा तफ री मच गई जब एक गरीब महिला जयंती विभार के बंद घर में आग लग गई। घनी बस्ती के बीच आग लगने से हडक़ंप मच गया । स्थानीय लोगों की सूझ- बूझ से आग पर काबू पाया गया। वही घर में रखे दो गैस सिलेंडर को भी स्थानीय लोगों ने भडक़ती आग के बीच से निकाल कर सुरक्षित जगह पर रखा। यदि सिलेंडर में आग लगती तो सैकड़ों कच्चे मकान जल कर राख हो जाते। स्थानीय लोगों के मुताबिक घर मे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी थी। घर में उस वक्त कोई नहीं था। घर मालकिन जयंती विभार रोजी मजदूरी करने घर से बाहर गई हुई थी। 

आसपास के लोगों ने आग को बुझाया, लेकिन तब तक गरीब महिला का सारा सामान जल कर राख हो चुका था। 
मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का  है, लेकिन घटना के घंटों बाद भी न पुलिस पहुंची न स्थानीय नेता और न ही नगर निगम का कोई अधिकारी।

 


अन्य पोस्ट