दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,17 दिसंबर। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुदयाल सिंह बंजारे संसदीय सचिव छ.ग.शासन एवं विधायक नवागढ़, अध्यक्षता राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक म र्या.दुर्ग, रेवती हिरेन्द्र साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, सुरेन्द्र तिवारी प्रतिनिधि प्रदेश कांग्रेस कमेटी छ.ग., राजकुमार सिंह बघेल छिरहा, मोन्टू तिवारी विधायक प्रतिनिधि नवागढ़, विश्वजीत सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, बलराम चन्द्रवंशी, मनहरण चन्द्राकर, रामअवतार निषाद, भोजराम कुर्रे, लाला चन्द्रवंशी, राजकुमार साहू, मोमसिंह राजपूत, किशोर चंद्राकर, रामचरण चंद्राकर, श्रीराम गुप्ता, शोभा सिंह राजपूत, सुरेश चंद्राकर, देवी सिंह राजपूत नेहा मृत्युंजय सिंह ठाकुर, सुजीत पटेल, शोभा उत्तम पटेल अश्वनी कुमार साहू, चित्रांगनीबलराम साहू, अनिल बंजारे, कमल नारायण भास्कर, चंद्रप्रकाश धु्रव, उजागर सिंह भुवाल, एच.डी.मैत्री, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक गुरुदयाल बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा है कि धान का समर्थन मूल्य कम होने से पहले बहुत कम धान खरीदी होती थी परंतु जब से कांग्रेस सरकार ने धान खरीदी 2500 रु. की है धान का रकबा दुगुना हो गया है। पूरे प्रदेश में उपार्जन केन्द्रों की संख्या में वृद्धि किया है जिससे किसानों को धान बेचने अपने गांव से अधिक दूर नहीं जाना पड़ता, नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत उपार्जन केन्द्र 22 से बढक़र 44 हो गया है।
धान खरीदी की शुरुवात छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार द्वारा किया गया। पहले समितियों में टोकन के लिए लाईन लगाना पड़ता था किंतु अब मोबाईल में ऐप के माध्यम से भी टोकन की सुविधा किसानों को दी जा रही है।
इस अवसर पर राजेन्द्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार किसानो का हमेशा सम्मान करती है, छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है, भूमिहीन मजदूरों को 7000/- रु. की आर्थिक सहायता दी जा रही है। आने वाले समय में धान का समर्थन मूल्य 2800/-रु. च्ंिटल किया जाएगा जिससे किसानो को और अधिक लाभ होगा।
कांग्रेस पार्टी किसानों की पार्टी है, मनमोहन सिंह की सरकार में किसानों का 72,000 करोड़ का कर्जा माफ किया। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही भूपेश बघेल ने पहला हस्ताक्षर किसानों के कर्जामाफी में किया। जगह-जगह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम के स्कुल खोला जा रहा ताकि गरीब किसान का बच्चा भी अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ सके।
कांग्रेस की सरकार में किसान आर्थिक रुप से सक्षम है इसलिए जहां भी जाता हू वहां किसानों द्वारा अपने बचत अमानत को जमा करने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने की मांग करते है। उन्होने अपने उद्बोधन में अधिकारी, कर्मचारियों को किसानों को सभी शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि किसान मुझसे सीधे संपर्क भी कर सकते है साहू ने ग्रामीणों से गौठान को पैरादान करने का अपील किया।