दुर्ग
अगवा कर रेप, आरोपी गिरफ्तार
16-Dec-2022 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 16 दिसंबर। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अंजोरा चौकी पुलिस को जानकारी मिली थी कि बालिका को अगुआ कर आरोपी शैलेंद्र कुमार यादव 21 निवासी पोस्ट विजेतला थाना घुमका राजनांदगांव उसे भगाकर हैदराबाद लेकर गया है।
इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय धु्रव एवं सीएसपी वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में अंजोरा चौकी प्रभारी पवन देवांगन के नेतृत्व में टीम तैयार कर हैदराबाद भेजा गया, जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने किशोरी को भगाकर ले जाने एवं उसके साथ शारीरिक शोषण करने की बात स्वीकारा। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376,2 पास्को एक्ट की धारा 4,6 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे