दुर्ग

निगम ने हटाया 40 साल पुराना कब्जा
16-Dec-2022 3:54 PM
निगम ने हटाया 40 साल पुराना कब्जा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर।
नगर निगम सीमा अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कब्जे की जमीन को हटाने जेसीबी लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर निगम अमला इंदिरा मार्केट स्थित जमीन को तोडने पहुंची।  
15 दिसंबर को उच्च न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक एफ ए नंबर  50- 2022 मो. सूबेराती वि. दुर्ग नगर निगम  एवं अन्य के संबंध में पारित आदेश  23 नवंबर के परिपालन में इंदिरा मार्केट इंदिरा प्रतिमा  स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पीछे आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी के दिए गए निर्देश पर नगर निगम द्वारा बड़ा एक्शन लेते हुए निगम ने अकरम स्टोव एंड लॉक हाउस को अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। 
40 साल पुराने कब्जे को नगर निगम ने खाली कराकर प्लाट नं.13 को अपने कब्जे में लिया। अतिक्रमणकर्ता मो.सुबेराती द्वारा स्वंय अपने परिवार साथियों के साथ दुकान से समान  बाहर निकालकर सुरक्षित रखा गया। 
कार्रवाई के दौरान नायाब तहसीलदार व नियुक्त मजिस्ट्रेट दुर्गा साहू, गिरीश दीवान, स्वास्थ्य एवं बाजार अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता विनोद मांझी, अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा, सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, ईश्वर वर्मा, कोतवाली थाना टीआई एस एन सिंह, मोहन नगर टीआई विपिन रंगारी, नवीन यादव, मनीष अग्निहोत्री, महिला थाना टीआई सी तिर्की, सहित दुर्ग थाना व मोहन नगर थाना पुलिस बल मौजूद रहे। 
निगम के अधिकारियों ने बताया कि होईकोर्ट के आदेश के अनुसार उन्होने इंदिरा मार्केट स्थित ताला चाबी दुकान के संचालक मो सुबराती को कब्जा हटाने नोटिस दिया था। लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। कब्जा हटाने पहुंचा था। लेकिन पीडित ने षष्ठम पर जिला न्यायधीश द्वारा 9 दिसंबर को मिले स्टे का आर्डर दिखाया। जिसके बाद निगम द्वारा कार्रवाई स्थगित की गई।


अन्य पोस्ट