दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,12 दिसंबर। बाफना दम्पति द्वारा देहदान की घोषणा की गई। गयानगर रोड दुर्ग निवासी झुम्मर लालजी बाफना(65) एवं उनकी पत्नी सरस्वती जैन बाफना(64) ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के रितेश जैन व कुलवंत भाटिया को सौंपी।
झुम्मर लाल जी बाफना ने कहा वह चाहते हैं उनके जाने के बाद उनकी व उनकी पत्नी की आँखों से दो लोगों को नई रोशनी मिले व भविष्य के डॉक्टरों को रिसर्च हेतु मृत देह- केडेवर मिले तो हम पति पत्नी का जीवन सार्थक होगा।
सुरेश जैन ने कहा बाफना दम्पति के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे।
नवदृष्टि फाउंडेशन के जितेंद्र हासवानी ने कहा हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान के प्रति सोच बदली है, अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फोन कर मार्गदर्शन ले सकता है।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पीयूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सूरज साहू, संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन, दीपक बंसल, जितेंद्र कारिया, अभिजीत पारख, सपन जैन, मोहित अग्रवाल ने देहदान के निर्णय हेतु बाफना दम्पति को साधुवाद दिया व निर्णय की तारीफ की।