दुर्ग

नि:शक्त बच्चों हेतु संचालित 8 प्रशिक्षण केंद्रों एवं वृद्धाश्रमों का होगा निरीक्षण
10-Dec-2022 4:12 PM
नि:शक्त बच्चों हेतु संचालित 8 प्रशिक्षण केंद्रों एवं वृद्धाश्रमों का होगा निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 दिसम्बर।
जिले के नि:शक्त बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु विभिन्न विशेष विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें 04 मानसिक दिव्यांग विशेष विद्यालय, 2 मूकबाधिर विशेष विद्यालय, 01 दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय तथा 1 नशामुक्ति केन्द्र का संचालन एनजीओ के माध्यम से किया जा रहा है।

इसी प्रकार 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क भोजन, वस्त्र, आश्रय, मनोरंजनात्मक सुविधाएं आदि हेतु वृद्धश्रमों एवं देख-रेख गृह का संचालन किया जा रहा है। जिले के ऐसे समस्त स्वैच्छिक संस्थाओं का शत-प्रतिशत निरीक्षण राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। जिसके तहत् अनुदानित स्वैच्छिक संस्थाओं का निरीक्षण करने हेतु निरीक्षण अधिकारी भी नियुक्त किए गए है।
 


अन्य पोस्ट