दुर्ग
हिमाचल प्रदेश में महादेव का पैनल बांट रहे 3 गिरफ्तार, 2 लैपटाप, 5 मोबाईल जब्त
10-Dec-2022 10:23 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
आरोपी को भिलाई लेकर आ रही दुर्ग जिला पुलिस
भिलाई नगर, 10 दिसंबर। भिलाई दुर्ग के पैनलिस्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में महादेव ऐप से आनलाईन बेटिंग करवा रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर दुर्ग जिला पुलिस भिलाई लेकर आ रही है।
दुर्ग से गई पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश में संचालित महादेव ऐप की ब्रांच का भंडाफोड़ कर वहां 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 2 लैपटॉप, 5 मोबाइल, 8 बैंक खाते जब्त किए हैं। जानकारी मिली है कि आरोपी भिलाई में स्थानीय संपर्कों का झांसा देकर महादेव ऐप के पैनल भी बेच रहे थे। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि तीनों आरोपियों के भिलाई पहुंचने के बाद आज मध्यान्ह पुलिस मामले का विस्तार से खुलासा करेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे