दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 दिसंबर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा आयोजित सत्र 2022-23 की एम.कॉम. कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षा ऑफलाईन रूप से 9 दिसंबर से आरंभ हो गई है।
परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा के कारण सभी सेमेस्टर कक्षाओं के परीक्षा आरंभ होने के समय में परिवर्तन किया गया है। अब सेमेस्टर परीक्षाएं प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगी।
डॉ. पटेल ने बताया 9 दिसंबर को परीक्षा का आरंभ एम.कॉम तृतीय सेमेस्टर की मुख्य, एटीकेटी तथा भूतपूर्व श्रेणी के विद्यार्थियों हेतु प्रथम प्रश्नपत्र प्रबंध की अवधारणा के साथ आरंभ होगी।
डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि सीए, सीएस तथा आईसीडब्लयू आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण एम.कॉम के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय कुलपति से मिलकर परीक्षाओं की तिथि पूर्व में तय करने का आग्रह किया गया था।
इस पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने एमकॉम की परीक्षाएं 09 दिसंबर से आरंभ कर 20 दिसंबर को समाप्त किये जाने के निर्देष परीक्षा विभाग को दिये थें। इसके लिए एम.कॉम के विद्यार्थियों ने कुलपति एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को धन्यवाद दिया हैं। डॉ. पटेल के अनुसार अन्य कक्षाओं जैसे- एम.ए. एमएससी एमएसडब्लयू, बीपीएड, बीएड तृतीय सेमेस्टर, एमएड, एलएलबी आदि की परीक्षाएं 20 दिसंबर से आरंभ होगी। इससे पूर्व एलएलबी एटीकेटी की परीक्षाएं 7 दिसंबर से आरंभ हो चुकी हैं।
डॉ. पटेल के अनुसार सेमेस्टर कक्षाओं की अधिकंाश परीक्षाएं 30 दिसंबर तक समाप्त हो जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन हेतु विश्वविद्यालय द्वारा समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विद्यार्थियों को प्रवेष पत्र जारी करने के साथ-साथ समस्त परीक्षा केन्द्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं एवं प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा एवं कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।