दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 दिसम्बर। मां के नाम की जमीन को लेकर हुए विवाद में भाई व उसकी पत्नी ने बहनों के साथ मारपीट की। पीडि़ता की शिकायत पर पुलगांव पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323,506 बी, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता तुलसी देश लहरे ग्राम चिखली निवासी है और वह घरेलू कार्य करती है। वह 5 बहन और एक भाई है। पिता का निधन होने के बाद पिता के नाम की जमीन को पीडि़ता के भाई जगत राम भारती द्वारा विक्रय किया गया। जिसकी रजिस्ट्री में सभी पांचों बहने रजिस्ट्री ऑफिस दुर्ग पहुंची थी। इसके बाद पीडि़ता का भाई सभी लोगों को लेकर ग्राम चिखली में अपने घर लेकर आया। इस दौरान भाई ने सभी बहनों से कहा कि जो मां के नाम की जमीन है उसके कागजात पर सभी बहने हस्ताक्षर कर दो। जब पीडि़ता एवं उसकी बहनों ने हस्ताक्षर करने से मना किया तो आरोपी जगत राम भारती एवं उसकी पत्नी मंजू भारती ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की। इससे पीडि़ता की आंख के पास, पीठ में चोट आई। उसकी सबसे छोटी बहन शशि कला कोसरे को दाहिने पैर, सिर में चोंटे आई। पीडि़ता अपनी बहनों के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
हितग्राहियों का केसीसी, लैंड इंटीग्रेशन तथा डीबीटी इनेबल कराने शिविर
जांजगीर-चांपा, 8 दिसम्बर। कलेक्टर ने पंचायतवार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, बैंक के अधिकारी एवं सीएससी सेंटर संचालकों की उपस्थिति में समन्वय स्थापित कर शिविर का आयोजन करते हुए शत प्रतिशत हितग्राहियों का केसीसी, लैंड इंटीग्रेशन तथा डीबीटी इनेबल किये जापे की कार्यवाही समय सीमा को ध्यान में रखते हुए पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड नवागढ़ में 08 दिसम्बर को जांजगीर नगर पालिका, करमंदी, बनारी, खोखरा, कुथुर, पुटपुरा, कनस्दा, कुटरा, पोड़ी, दर्री और सेवाई में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 9 दिसम्बर को नैला नगर पालिका, बोड़सरा, मौहाडीह, पीथमपुर, मुनुंद, कचंदा, गोधना, पेण्ड्री, धनेली, सिंघुल, पेण्ड्री, 12 दिसम्बर को खोखसा, हाथीटिकरा, अमोरा, घुठिया, दहिदा, धाराशिव, अमोदा, अवरीद, मेहंदा, बोरदा, 13 दिसम्बर को सिवनी, मरकाडीह, सेमरा, गिद्धा, अकलतरी, तेंदुवा, टुरी (हीरागढ़), सुकली, मुड़पारा, चौराभांठा, बरभांठा, 14 दिसम्बर कोपाली, खिसोरा, बरबसपुर, किरीत, गौद, खैरताल, नवापारा, बेल्हा, बुड़ेना, भठली, तुलसी, 15 दिसम्बर को कन्हाईबंद, महंत, उदयभांठा, शिवरीनारायण, केसला, दुरपा, सिंउ़, कुकदा चोरभ_ी, रोगदा, मुड़पार, 16 दिसम्बर को सरखों, मिसदा, केरा, नगारीडीह, पचरी, देवरी, कटौद, गंगाजल, कुरियारी, कनई, 19 दिसम्बर को तेन्दूभांठा, कोटिया, खैरा, ठाकुरदिया, पचेड़ा, बरगांव, तुसमा, कर्रा, कामता, भैंसमुड़ी और 20 दिसम्बर को सलखन, सेंदरी, नवागढ़ नगर पंचायत, रिगनी, भड़ेसर, हरदी, नेगुरडीह, जगमहंत, धुरकोट और कांसा मे शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विकासखण्ड बम्हनीडीह में 08 दिसम्बर 2022 को लखाली, पोड़ीशंकर, पुछेली, गतवा, सोनादाह, चाम्पा, गिधौरी 09 दिसम्बर 2022 को लखुर्री , गोविंदा, खपरीडीह, करनौद, सारागांव, हथनेवरा, कुम्हारीकला 12 दिसम्बर 2022 को चोरिया, सोनइडीह, सिलादेही, नकटीडीह, देवरी, दारंग, मुक्ताराजा 13 दिसम्बर 2022 को संजयग्राम, बम्हनीडीह, देवरानी, चोरहादेवरी, अमरूवा, पोडक़ला, नवागांव, 14 दिसम्बर 2022 को सरवानी, भागोडीह, बिर्रा, कपिस्दा, अफरीद, बघौदा, खम्हिया, 15 दिसम्बर 2022 को मोहगांव, भदरा, बसंतपुर, सेमरिया, पचोरी, कडारी, मौहाडीह(गिधौरी), 16 दिसम्बर 2022 को झर्रा, मौहाडीह(कोनिया), तालदेवरी, बंसुला, सोठी, लछनपुर, परसापाली(सरवानी), 19 दिसम्बर 2022 को परसापाली (रिसदा), रोहदा, बोरसी, बनडभरा, पिपरदा, दर्रीबंजर, सोनियापाठ, 20 दिसम्बर 2022 को कचन्दा , भंवरमाल, सरहर, दुरपा, रिसदा, झरना।
विकासखण्ड पामगढ़ में 08 दिसम्बर 2022 को पामगढ़, कोसला, कोहका, केसला, मेंउ, जेवरा, खरगहनी, जोगीडीपा, 09 दिसम्बर 2022 को पचरी, भवतरा, ससहा, भुईगांव, चेउडीह, बोरसी, कमरीद, बोहारडीह, 12 दिसम्बर 2022 को झूलन, पनगांव,सिर्री, खरखोद, कोनार, डिघोरा, पकरिया, सेमरिया बैजनाथ, 13 दिसम्बर 2022 को चण्डीपारा, मेंहदी, हिर्री, कोडभाट, मुलमुला, लोहर्सी, खोखरी, खरौर-तिवारी पारा, 14 दिसम्बर 2022 को भदरा, बारगांव, भिलौनी, मुड़पार चु., कोसा, देवरी, धरदेई, नंदेली, 15 दिसम्बर 2022 को कुटराबोड, पेण्ड्री, कोसीर, चुरतेला, भैसो, खोरसी,भडेरियापारा, 16 दिसम्बर 2022 को डुडगा, बिलारी, धनगांव, रसौटा, झिलमिली, पडरिया, सुकुलपारा, 19 दिसम्बर 2022 को मुडपार ब, बुंदेला, डोंगाकोहरौद , मेकरी, सेमरिया, तनौद ,चोरभट्टी, 20 दिसम्बर 2022 को सिल्ली , राहौद, जरहापारा, मांझापार, खपरी, महका, लगरा
विकासखण्ड अकलतरा में 08 दिसम्बर 2022 को कटनई, करूमहू, कोटगढ़, बम्हनी, किरारी, मघुवा, कापन, 09 दिसम्बर 2022 को खोड, अर्जुनी, खटोला, बाना, तरौद, अकलतरा ,करहीडीह, 12 दिसम्बर 2022 को साजापाली , परसदा रे , बरगंवा, बुचीहरदी, तागा, पिपरसती, पकरिया(झूलन), 13 दिसम्बर 2022 को हरदी, रसेडा, महमंदपुर, चंगोरी, पौना, कोटमीसोनार, 14 दिसम्बर 2022 को भैंसतरा, कल्याणपुर, तिलई, सोनादुला, पडरिया, अमरताल, 15 दिसम्बर 2022 को बिरकोनी, लटिया, सोनसरी, अमलीपाली, पिपरदा, खिसोरा, 16 दिसम्बर 2022 को बरपाली, झलमला, आरसमेटा, सांकर, पोडीदल्हा, रोगदा, 19 दिसम्बर 2022 को पचरी, बनाहिल, परसाहीबाना, फरहदा, परसाहीनाला, नरियरा, 20 दिसम्बर 2022 को पकरिया ल. , अमोरा, मुड़पार, अकलतरा, मुरलीडीह, चंदनिया
विकासखण्ड बलौदा-08 दिसम्बर 2022 को जावलपुर, खिसोरा, बिरगहनी ब, पोंच, परसदा, औराईकला, बसंतपुर, उदेबंद, 09 दिसम्बर 2022 को झपेली, हरदीविशाल, डोगरी, दहकोनी, देवरी, औराईखुर्द , मडवा, पिसौद, 12 दिसम्बर 2022 को चारपारा, बगडबरी, कोरबी, नवगंवा, कण्डरा, खोहा, कुधरी, बलौदा, 13 दिसम्बर 2022 को बछौद, कुरमा, भिलाई, पहरिया, पुरैना, जर्वेे ब, बिरगहनी च, 14 दिसम्बर 2022 को ढोरला, सोनबरसा, पंतोरा, नवागांव, गतवा, खैजा, बैजलपुर,15 दिसम्बर 2022 को महुदा, नवापारा ख, बक्सरा, बोकरामुडा,करमा, बेलटुकरी, कोसमंदा, 16 दिसम्बर 2022 को जुनाडीह, बुडग़हन, हेडसपुर, करमंदा, केराकछार, बोकरेल, जाटा, 19 दिसम्बर 2022 को नवापारा ब, पनोरा, रसौटा, रैनपुर, अंगारखार, लझनपुर, सिवनी, 20 दिसम्बर 2022 को कमरीद, बालपुर, उच्चभट्टी, कुरदा, जर्वेे च, कुलीपोटा और महुदा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।