दुर्ग

प्रवीण यदु के नेतृत्व में 24 को बिजली बिल की वृद्वि, विरोध में बिजली ऑफिस का घेराव
22-Nov-2022 6:33 PM
 प्रवीण यदु के नेतृत्व में 24 को बिजली बिल की वृद्वि, विरोध में बिजली ऑफिस का घेराव

उतई, 22 नवंबर। भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण यदु के नेतृत्व में 24 नवंबर को बिजली बिल की वृद्वि के विरोध में उतई बिजली ऑफिस का घेराव किया जाएगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर दुर्ग जि़ला के उतई मंडल द्वारा जन जागरण करके भूपेश बघेल की सरकार ने जिस प्रकार सुरक्षा निधि के नाम पर बिजली बिल बढ़ा कर लोगों को लूटने का काम कर रही हंै।

उसे लेकर बिजली ऑफि़स का घेराव किया जाना हैं जिसमे भाजयुमो उतई मंडल, खोपली, मचांदुर, चंदखुरी, क्षेत्र की जनता से सहयोग मांगा गया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, महामंत्री सोनू राजपूत, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फलेन्द्र सिंह राजपूत, सांसद प्रतिनिधि जसलोक साहू, भाजयुमों उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु, पंच सीताराम देवांगन, देव नारायण पटेल, प्रेमलाल देवांगन, बंटी, कछु, गीतूराज आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

 


अन्य पोस्ट