दुर्ग
आयुक्त ने नलघर शॉपिंग काम्प्लेक्स का निरीक्षण कर लिया जायजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 नवंबर। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों के साथ नलघर शॉपिंग काम्प्लेक्स का निरीक्षण पहुंचे। उन्होंने नलघर के करीब स्थल पर प्रस्तावित मल्टीलेवल शॉपिंग का प्लेक्स के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
शॉपिंग काम्प्लेक्स परिसर का निरीक्षण आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने किया एवं अधिकारियों से कहा कि शॉपिंग का प्लेक्स परिसर के अंदर व बाहर बेहतर ढंग से साफ सफाई, धुलाई सहित प्रकाश व पानी की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम स्वामित्व की नल घर शापिंग काम्प्लेक्स की निविदा निगम ने जारी की है। उन्होंने ये भी कहा कि नलघर शॉपिंग कॉ पलेक्स व्यवसायिक कॉ पलेक्स है, जिसमें भूतल में 22 दुकानें और प्रथम तल में 22 दुकानें निर्मित है। जिसमें पार्किंग एवं ऊपर जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता पंकज साहू और ठेकेदार सहित अन्य मौजूद रहें।
निरीक्षण के मौके पर अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में जारी निविदा के आधार पर अधिकतम ऑफर दर प्राप्त होने वाले 6 लोगों को दुकान आवंटित किया गया है। जिससे निगम को दो करोड़ रुपए की राजस्व आय हुई है, बाकी दुकानों की नीलामी जल्द होगी।