दुर्ग

वोरा के हाथों कन्या महाविद्यालय में दो अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण
22-Nov-2022 3:40 PM
वोरा के हाथों कन्या महाविद्यालय में दो अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 नवंबर।
छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने डॉ. वा वा पाटणकर कन्या महाविद्यालय में 50 लाख की लागत से बने दो अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण किया।
छात्राओं को अतिरिक्त कमरों की सौगात देने के साथ ही वोरा ने कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। उन्होंने शतरंज में बहनों के साथ हाथ आजमाए। वोरा ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं एवं नौजवानों के लिए नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। स्वामी आत्मानंद विद्यालयों से उत्कृष्ट शिक्षा के साथ ही एक कदम और बढ़ते हुए अब मॉडल अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय भी खोले जा रहे हैं।

श्री वोरा ने कहा कि जल्द ही शहर के पटरी पार क्षेत्र की बड़ी आबादी में निवास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय खोलने मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी, ताकि शिक्षा एक बड़ी जनसं या के लिए सुलभ हो सके। कॉलेज की छात्राओं ने वोरा का एक दिन पूर्व जन्मदिन मानकर उनके प्रति अपना आभार प्रदर्शित किया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य एवं स्टाफ सहित महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रीति मिश्रा समेत छत्राएँ उपस्थित रहीं।
 


अन्य पोस्ट