दुर्ग

दामाद पर फायर कर ससुर फरार, साले ने किया बचाव
21-Nov-2022 3:47 PM
दामाद पर फायर कर ससुर फरार, साले ने किया बचाव

पुलिस पहुंचने ही आरोपी फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 नवंबर।
जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कल पारिवारिक विवाद के चलते ससुर ने दामाद के ऊपर देशी कट्टे से फायर कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुर घर से फरार हो गया है। जामुल पुलिस के द्वारा आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि इस वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना रविवार शाम 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जामुल पुलिस के द्वारा आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि शाम को बेटी दामाद अपने ससुराल में हाउसिंग बोर्ड में भाई को लडक़ा होने की खुशी में मिलने के लिए पहुंचे थे, परंतु पारिवारिक विवाद के चलते ससुर शरद को बेटी दामाद का घर पर आना पसंद नहीं आया और खुशी के मौके पर भी पुराने विवाद के चलते ससुर के द्वारा दामाद के ऊपर देशी कट्टा तान गोली चलाने का प्रयास किया, इसे देखते ही लडक़ी के भाई के द्वारा अपने जीजा को बचाते हुए तत्काल अपने पिता को धक्का दे दिया गया, जिससे हवाई फायर हो गया। इस घटना के बाद आरोपी ससुर फरार हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस के द्वारा आरोपी पिता के खिलाफ भादवि की धारा 307 34 एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट