दुर्ग

युवा कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन का पुतला फूंका
21-Nov-2022 3:45 PM
युवा कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 नवंबर।
प्रदेश सहित जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उनके इस विवादित बयान को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

युकां पदाधिकारियों का कहना है कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव के परिपेक्ष्य में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर इंगित करते हुए विवादित टिप्पणी की है। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस आकाश शर्मा के निर्देशानुसार दुर्ग शहर एवं दुर्ग ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग के पटेल चौक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला दहन किया।

इस दौरान दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष जयंत देशमुख ने कहा कि पूर्व में भी कई चेतावनी भाजपा के शीर्ष नेताओं को दी गई है उसके बावजूद विवादित टिप्पणी देने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते पुतला दहन किया गया है। वहीं युवा कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा ने रमन सिंह के इस बयान को शर्मनाक बताते हुए निंदा की।

उन्होंने कहा कि भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है, जिसके बौखलाहट में उलुल जुलुल बयान दिया जा रहा है।
इस प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, सनी साहू, पंकज सिंह, अहमद रजा, अनिल देशमुख, गौरव उमरे, विनीश साहू, रतनदीप कसार, लक्की साहू, सुनील यादव, रोहित गायकवाड़ सहित 2 दर्जन से अधिक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट