दुर्ग

परिवार ने देहदान की घोषणा कर परिवार की मुखिया को श्रद्धांजलि दी
21-Nov-2022 3:17 PM
परिवार ने देहदान की घोषणा कर परिवार की मुखिया को श्रद्धांजलि दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,  21 नवंबर।
गजानन नगर निवासी तारिणी चौबे की इच्छा थी कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी देहदान कर दी जाए किन्तु तकनीकी कारणों से परिवार उनके निधन के बाद उनका देहदान नहीं कर पाया और तारिणी चौबे की तेरहवीं के अवसर पर पूरे परिवार ने देहदान की घोषणा कर परिवार की मुखिया को श्रद्धांजलि दी।

तारिणी चौबे के पुत्र विजव चौबे, अजय चौबे, वधु दिव्या चौबे, पुत्री आशा तिवारी, दामाद जयंत तिवारी, देवर चंद्र शेखर चौबे व देवरानी निर्मला चौबे ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, उज्व्वल पींचा, हरमन दुलाई, रितेश जैन को सौंपी।

बीएसपी कर्मी विजय चौबे ने कहा उनकी माँ के निधन से पूरा परिवार शोक में था व उनकी देहदान की इच्छा पूरी नहीं कर पाना सभी सदस्यों को चोट कर गई व पूरे परिवार ने देहदान का निर्णय लिया, ताकि सभी के जाने के बाद उनकी देह मेडिकल के छात्रों की रिसर्च के काम आए व नेत्रों से दो लोगों को नई ज्योति मिल सके।

नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया ने कहा चौबे परिवार के 7 सदस्यों ने आज देहदान की घोषणा कर स्व. तारिणी चौबे को सच्ची श्रद्धांजलि दी। आशा है समाज चौबे परिवार के इस निर्णय से प्रेरणा लेगा व देहदानए नेत्रदान हेतु जागरूक होगा। तेरहवीं कार्यक्रम में उपस्थित रिश्तेदारों, मित्रों व सामाजिक लोगों ने चौबे परिवार के सदस्यों के देहदान के निर्णय की सराहना की।
रितेश जैन ने कहा यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से स पर्क करे या 9826156000-9827906301  नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है।

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया,  प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी ने देहदान  के निर्णय हेतु चौबे परिवार को साधुवाद दिया।


अन्य पोस्ट