दुर्ग

ऑटो चोरी, आरोपी गिरफ्तार
20-Nov-2022 4:31 PM
ऑटो चोरी, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 नवंबर।
ऑटो को चोरी करने के बाद उसे कोई पहचान न सके, इसके लिए पेंट करने के बाद उसको कटिंग कर साक्ष्य को नष्ट करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पदमनाभपुर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

आरोपियों ने चोरी के आटो को ललित कबाड़ी के पास बेच दिया था। पुलिस ने कटी हुई हालत में ऑटो को जब्त किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 201,379, 411, 34 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 

पोटिया चौक दुर्ग निवासी प्रार्थी छन्नू निषाद ने चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 नवंबर की रात को उसने अपनी ऑटो क्रमांक सीजी 07 टी 3403 को घर के बाहर खड़ी किया था। सुबह उठकर देखा तो ऑटो गायब थी। आसपास पहचान वालों से पतासाजी करने के बाद जब गाड़ी का पता नहीं चला तब उसने चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी । नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में चौकी पदमनाभपुर प्रभारी उपनिरीक्षक राजीव तिवारी के नेतृत्व में टीम ऑटो एवं आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। 

18 नवंबर की रात गश्त के दौरान पोटिया चौक के पास एक मोटरसाइकिल में तीन व्यक्ति घूमते हुए मिले जो पुलिस की टीम को देखकर भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा और उनसे पूछताछ किया। 

आरोपी करण चौधरी निवासी खुर्सीपार, नितेश नाग तथा आसिफ अली निवासी छावनी ने ऑटो चोरी किए जाने की बात स्वीकारी और बताया कि तीनों ने ऑटो की चोरी किया था। चोरी की है ऑटो को कोई पहचान ना सके करके पैंट कर दिया था।

ललित कबाड़ी के पास उस ऑटो को कटिंग किया और साक्षी को नष्ट करने का प्रयास किया। 

पुलिस चोरी के ऑटो को खरीदने वाले ललित कबाड़ी की तलाश कर रही है।

 


अन्य पोस्ट