दुर्ग

मनरेगा कार्ड धारियों के लिए जागरूकता अभियान ग्रामीणों को दी गई विशेष ट्रेनिंग
19-Nov-2022 4:14 PM
मनरेगा कार्ड धारियों के लिए जागरूकता अभियान ग्रामीणों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 नवंबर।
जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन ने बताया कि जिले में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। 
 

महात्मा गांधी राष्ट्र्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वी वर्षगांठ के पूर्ण होने के अवसर पर राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार ग्राम पंचायातों में 6 से 12 नबम्बर तक जारूकता अभियान चलाया गया। जिसमें मनरेगा जॉब कार्डधारी परिवार एवं ग्रामीणों को मनरेगा के अधिनियम के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। महात्मा गांधी मनरेगा अधिनियम नौकरी के लिए कई कानूनी अधिकार प्रदान करता हंै। 

 अधिनियम में प्रावधानों की एक श्रृंखला के माध्यम से साधक किया गया। सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाला पात्रता जागरूकता सप्ताह लाभार्थियों को महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम के तहत उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। 
 जिसमें ग्रामीणों बताया गया कि प्रत्येक श्रमिक को काम पाने का अधिकार, बेराजगारी भत्त पाने का अधिकार, कार्य स्थल पर छाया व पानी की व्यवस्था योजना निर्माण में सहभागिता का अधिकार के बारे में बताया गया।

 


अन्य पोस्ट