दुर्ग

36 लाख में बनेगा सीसी सडक़-डामरीकरण, विधायक, महापौर ने किया भूमिपूजन
19-Nov-2022 3:49 PM
36 लाख में बनेगा सीसी सडक़-डामरीकरण, विधायक, महापौर ने किया भूमिपूजन

शहरवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य निरंतर जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 नवंबर।
नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत शहरवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सडक़ों के डामरीकरण व सीमेंटीकरण का कार्य निरंतर चल रहा हंै।
इसी कड़ी में विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने छग पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सभापति राजेश यादव स्थानीय पार्षद साथियो के साथ वार्ड 30 और 33 में तक सडक़ डामरीकरण व सीसी सडक़ कार्य लागत 36 लाख रुपए का भूमिपूजन किया।

विधायक व महापौर ने वार्ड क्षेत्रवासियों के साथ विधिवत पूजा कर नारियल फोडक़र डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। सडक़ निर्माण कार्य को लेकर वार्ड क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।
यहां होगा कार्य कुआं चौंक से प्रकाश कांकीज एवं ए.टू.जेठ से गोपाल स्वीट्स होते हुए नंदू महोबिया पान ठेला से भवानी ड्रेसेस तक  डामरीकरण। पार्षद निधि से पेवर ब्लाक एवं अन्य निर्माण कार्य।
वार्ड क. 30 सी.सी. रोड निर्माण कार्य और पार्षद कमल से पंचू ढीमर, ईमली झाड़ से तुलसी चौरा, बाबू तालाब के पास सारथी पारा एवं अन्य गली। सी.सी. रोड निर्माण।

इस अवसर पर गया पटेल, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, मोला महोबिया, मनदीप सिंह भाटिया, शशि द्वारिका साहू, मदन जैन, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, अजय गुप्ता, विल्सन डिसूजा, हेमंत तिवारी, अनीस रजा, अमोल जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
विधायक व महापौर ने कहा कि शहर के वार्डो के अंदुरुनी क्षेत्र में सीमेंटीकरण और डामरीकरण को मंजूरी प्रदान की गई हैं। जहां जहां भूमिपूजन किया गया सभी जगहों पर शीघ्र कार्य आरंभ किया गया हंै।अन्य जगहों पर सडक़ों पर काम जल्द शुरू होगा।


अन्य पोस्ट