दुर्ग

टेमरी समिति में किसान सम्मान सम्मेलन
18-Nov-2022 4:22 PM
टेमरी समिति में किसान सम्मान सम्मेलन

साप्ताहिक हाटबाजार रोड निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 नवंबर।
जिला बेमेतरा के अंतर्गत नवागढ़ ब्लॉक के सेवा सहकारी समिति टेमरी में कृषक सम्मान सम्मेलन एवं सप्ताहिक हॉट बाजार रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुदयाल सिंह बंजारे संसदीय सचिव पंचायत व ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ विभाग छ.ग.शासन व विधायक नवागढ़, अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग, विशिष्ट अतिथि अंजली, सतीश मारकंडे अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़, रितेश शर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़, विजय यादव उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, देवेन्द्र साहू, लाला कटारे, रोली वैष्णव, आरीफ  बांठिया, हिरा भारती, अखिलेश साहू, शारदा कमल साहू, ललिता बंजारे, रघुवीर सोनी, जग्गू साहू, नेतराम साहू के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।  

गुरुदयाल बंजारे ने बताया कि छ.ग.शासन ने किसानों का कर्जा माफ  कर उनके आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में मदद की।
नवागढ़ विधानसभा के अंतर्गत किसानों को सुविधा देने हेतु समितियों का पुनर्गठन कर 22 नवीन समितियां बनाई गई हैं उन्होने बताया कि आगामी वर्षो में धान को 2800 रु. प्रति क्विंटल तक खरीदी की जाएगी।
राजेन्द्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहली बार किसी सरकार द्वारा किसानों का सम्मान कि या जा रहा हंै, सरकार ने जिस दिन शपथ लिया उसी दिन किसानों का कर्जा माफ  किया। गोधन न्याय योजना के द्वारा ग्रामीण रोजगार का सृजन किया जा रहा हैं। छ.ग.शासन द्वारा छात्रों के लिए हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जा रहे हंै।

साथ ही उन्होने कृषकों को पैरादान हेतु प्रोत्साहित किया एवं कृषकों को आश्वस्त किया कि कोई भी परेशानी नहीं आने देंगे।  
कार्यक्रम में सैकडों की संख्या में क्षेत्रीय कृषक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट