दुर्ग

सांसद बघेल ने शंकु कुमार को इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसाईकिल किया वितरण
18-Nov-2022 3:20 PM
सांसद बघेल ने शंकु कुमार को इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसाईकिल किया वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 18 नवंबर।
भिलाई चरोदा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 12 डबरा पारा में स्थित झुग्गी झोपडी में निवास करने वाले शंकु कुमार धु्रव बचपन से ही दिव्यांग हंै अपने घर परिवार में सबसे बड़े हंै।
घर के बड़े भाई होने के कारण और परिवार कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसाईकिल खरीदना भी सपने से कम नहीं लगता था। अपने वार्ड के पार्षद तुलसी धु्रव के साथ विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा के निज निवास पर पहुंचे।
और अपनी आप बीती बातों को बताई की बचपन से दिव्यांग होने के कारण बहुत सी तकलीफों से सामना करना पड़ता हंै। शासन प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिला।

इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसाईकिल के लिए कई बार गुहार लगाई लेकिन किसी ने नहीं सुनी हतास होकर उम्मीद छोड़ चुके थे।आखऱी उम्मीद विजय बघेल से लगाएं और सांसद विजय बघेल ने तत्काल इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसाईकिल के लिए पत्र बनाया और फोन पर चर्चा किया तथा शंकु कुमार धु्रव इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसाईकिल को चलाते हुए बिदाई किया गया।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल के निजी निवास के सभी सदस्यों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट