दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 17 नवंबर। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल बुधवार को जी ई रोड में निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने पहुंचे उन्होंने नगरवासियों एवं व्यापारियों को हो रहे परेशानियों के समाधान हेतु अतिशीघ्र ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने के लिए सम्बन्धित एजेंसियों को निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना अन्तर्गत दुर्ग से कुम्हारी तक चार ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा हंै। जो पूर्णता की ओर अग्रसर हंै और मार्च 2023 तक जन सामान्य के लिए आवागमन हेतु उपलब्ध हो जाएगा।
सांसद ने राष्ट्र्रीय राजमार्ग के दोनों ओर के सडक़ों की हालत पर नाराजगी जताते हुए यथाशीघ्र सुधार करते हुए डामरीकरण करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। कुम्हारी व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने सांसद से सौजन्य भेंट कर नगरवासियों तथा व्यापारियों की तकलीफों, धूल से होने वाले बीमारियों और आए दिन ट्रैफिक जाम तथा दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए व्यापार व्यवसाय पूरी तरह से ठप्प होने की जानकारी देते हुए आजीविका प्रभावित होने की बात कही और निवेदन किया कि उन्हें इस संकटपूर्ण परिस्थितियों से शीघ्र उबारने में सहयोग करें।
सांसद विजय बघेल ने एन एच के अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा कर मार्च तक आवागमन प्रारंभ हो जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामाधार शर्मा, मनोज वर्मा, राम कुमार सोनी, मंडल भाजपा अध्यक्ष कुम्हारी पी एन दुबे, राकेश पांडे, अवधेश दुबे, गोल्डी गोस्वामी, मिथिलेश यादव, आशीष शुक्ला, गोविंद बघेल, अनिल निखाड़े, बॉबी श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव एवं मोहम्मद बशीर के अतिरिक्त व्यापारी संघ के सुदर्शन अग्रवाल, अनुज शुक्ला, किशोर डोडवानी, मनीष जायसवाल, मोनू शर्मा, अशोक राठी, कैलाश डोडवानी, संजीव अग्रवाल, सूरज वर्मा, वेलु भाई पटेल, कमलेश चौहान, नंद कुमार जायसवाल, अरविंद गुप्ता, अनुराग गुप्ता, संजीव मिश्रा, महेश सोनकर, सुदर्शन अग्रवाल, वंदना बैटरी, गोपाल राठी, संतोष वर्मा एवं विशाल राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारीगण मौजूद रहे।