दुर्ग

गुम दो नाबालिगों को पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा
17-Nov-2022 4:44 PM
गुम दो नाबालिगों को पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,17 नवंबर।
थाना मोहन नगर एवं जेवरा सिरसा चौंकी पुलिस ने गुम हुए दो लोगो पतासाजी कर ढूंढ निकाला हंै और दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया हैं।
 मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि 12 नवंबर को प्रार्थी राजू पटेल पिता नईम पटेल निवासी मुंबई आवास उरला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 16 वर्षीय नाबालिग बालक जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हंै।  वह घर से कहीं चला गया हैं या उसे कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ लेकर गया हंै। इसके बाद पुलिस की टीम बालक की पतासाजी के लिए लगाई गई थी। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने बालक को वडाला ट्रक टर्मिनल मुंबई से बरामद किया हंै। और उसके परिजनों को सौंप दिया हैं। इसी तरह जेवरा सिरसा चौंकी प्रभारी मुकेश सोरी ने बताया कि लगभग 5 वर्ष पूर्व 25 मई 2017 को  किशोरी अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई थी।  उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी। 5 वर्षों बाद पुलिस को पता चला कि वह बिहार में जाकर कहीं रोजी-रोटी कमा रही हंै। मौके पर पहुंची टीम ने किशोरी को जिला अररिया बिहार से बरामद किया और उसके परिजनों के हवाले कर दिया हैं।


अन्य पोस्ट