दुर्ग

भिलाई में वेंडिंग जोन बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू
17-Nov-2022 4:43 PM
भिलाई में वेंडिंग जोन बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू

आयुक्त ने निरीक्षण कर लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर,17 नवंबर।
भिलाई में वेंडिंग जोन बनाने के लिए प्रक्रिया आरंभ हो गई हंै। प्रारंभिक तौर पर नेहरू नगर जोन क्षेत्र में वेंडिंग जोन काम किया जा रहा हैं।
निगमायुक्त रोहित व्यास वेंडिंग जोन के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लेने नेहरू नगर पहुंचे। नेहरू नगर चौक के पास शानदार वेंडिंग जोन तैयार किया जा रहा हंै।   इसके लिए कार्य भी आरंभ हो गए हंै और पहले स्थल को सुंदर बनाने के लिए आकर्षक पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हंै।  आयुक्त व्यास ने वेंडिंग जोन के लिए अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया।

अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते कहा कि कार्यों को शीघ्रता से तथा गुणवत्ता को ध्यान में रखकर करे। आसपास में सफाई पर विशेष ध्यान देने व कचरा फैलाने वालों पर उन्हें समझाइस देते हुए नियमानुसार जुर्माना की कार्रवाई करने कहा।
वेंडिंग जोन के आसपास के सभी अवैध पोस्टर, पॉम्पलेट, होर्डिंग का पूरी तरह से सफाया हो। इस दौरान उन्होंने नाली के माध्यम से पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने कहा। यातायात व्यवस्था के तहत तथा नागरिकों के बेहतर सुविधाओं के लिए उन्होंने ऑटो को सही स्थानों में खड़ी करने चालको से चर्चा कर उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग द्वारा 77 एमएलडी के सामने से दुर्ग जाने वाले सडक़ की ओर विकास व सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा हैं, इन कार्यों का अवलोकन आयुक्त ने किया और संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, कार्यपालन संजय शर्मा, सहायक अभियंता विनीता वर्मा व वसीम खान, उप अभियंता श्वेता वर्मा तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट