दुर्ग

कॉलोनी में मारपीट, सोने की चैन टूटी, लॉकेट गुम, तीन युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज
16-Nov-2022 6:02 PM
 कॉलोनी में मारपीट, सोने की चैन टूटी, लॉकेट गुम,  तीन युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 16 नवंबर। एचएससीएल कालोनी रूआबांधा में 32 वर्षीय युवक को बुलाकर तीन लोगों ने उससे मारपीट की। इस दौरान पीडि़त युवा व्यवसायी के सोने की चैन टूटी और लॉकेट खो गया है। रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने रूआबांधा निवासी आरोपी रणविजय सिंह और उसके दो दोस्तों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

एएसआई मनोज यादव ने बताया कि प्लाट-2 सडक़-6 प्रगति नगर रिसाली निवासी जितेंद्र वर्मा को उसकी दुकान से दोपहर में रणविजय सिंह ने फोन कर एचएससीएल कालोनी रुआबांधा के पास बुलाया। जितेंद्र जब एचएससीएल कालोनी स्थित सुधीर पान ठेला के पास गया तो वहां रणविजय सिंह एवं उसके अन्य दो साथी पुराने लेनदेन की बात को लेकर गाली गलौच करने लगे। गाली देने से जब जितेंद्र ने मना किया तो रणविजय और एवं उसके दोस्त मिलकर मारपीट करने लगे। जितेंद्र को जान से मारने की धमकी देते तीनों ने जमकर पीटा और भाग निकले। उसके सिर मे चोट आई है, झुमाझटकी में जितेंद्र के सोने की चैन टूटी और लाकेट वहीं कहीं गिर गया है।

जितेंद्र की रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 34 और 506 के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।


अन्य पोस्ट