दुर्ग

नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में दुर्ग के छात्रों का चयन
16-Nov-2022 3:13 PM
नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में दुर्ग के छात्रों का चयन

दुर्ग,16 नवंबर। उत्कृष्ट खेलकूद का प्रदर्शन करने वाले बेथनी विद्यालय बोरसी के छात्रों का चयन नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में प्रतिभागी बनने के लिए हुआ हंै। नासिक महाराष्ट्र में 10 से 13 दिसंबर तक होने वाले 17 वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप बालक व बालिका के लिए बेथनी विद्यालय बोरसी के छात्र आयुष नेताम तथा साहिल साहू का चयन हुआ हंै।

इसी तरह स्कूल के ही छात्र चैतन्य का चयन कोच्चि अर्नाकुलम केरला में 10 से 13 जनवरी 2023 तक होने वाले 24वीं सब जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ हंै।
इस संबंध में बेथनी विद्यालय बोरसी की प्रिंसिपल इंदुलेखा विजय नायर ने बताया कि 13 नवंबर को सेक्टर 1 स्थित इस्पात क्लब में ट्रायल हुआ था, जिसमें स्कूल के कुल 45 बच्चों ने हिस्सा लिया था।  इसमें से नेशनल चैंपियन के लिए 3 बच्चों का चयन हुआ हैं।
बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल  इंदुलेखा ने बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए उन्हें बधाई दी।
 


अन्य पोस्ट