दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,16 नवंबर। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मुख्यमंत्री जनचौपाल कलेक्टर जनदर्शन और जनकल्याणकारी योजनाओं के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर जल्द निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जल्द तैयार होगा रीपा केंद्रों का ढांचा, ग्रामीण युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के 3 विकासखंडों में लगभग 12 रीपा केन्द्र बनने का कार्य प्रारंभ हो चुका हंै। कलेक्टर श्री मीणा ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली एवं निरंतर मॉनिटरिंग कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
जिले में संचालित गौठानों में रोजगार उन्नयन के उद्देश्य से गौ.पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत ग्रामीण गौठानों में कम से कम 10 उन्नत नस्ल जैसे गिर- शाहीवाल और जर्सी गायों के रख-रखाव हेतु शेड बनवाए जाएंगे और गौ पालन से गौठान समिति और स्थानीय स्व सहायता की महिलाओं को रोजगार मिल सकेगी।
नगरीय निकायों में दूध की खपत अधिक होती हंै इसलिए नगरीय निकाय के गौठानों में कलेक्टर ने 30-40 उन्नत किस्म की गाय पालने एवं इसके जरिए 100-200 लोगों को रोजगार मुहैया कराने की योजना बनाकर उसके क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
चारा उत्पादन बढ़ाने पर दिया जाएगा जोर
लगभग 12 सौ एकड़ के चारागाह में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाए। गौठानों में संचालित चारागाहों में चारा उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर गौठान समितियां चारा उत्पादन हेतु नई कायर्योजना बनाकर उस पर अमल करेगी।
जिन गौठानों मे गोबर खरीदी कर खाद नहीं बनाया गया उनकी मॉनिटरिंग की जाएगीए कलेक्टर ने इसकी जांच कर कारर्वाई करने के निर्देश दिए।
40 प्रतिशत से कम खाद कनजर्वेन्स करने वाले गौठानों की लिस्ट बनेगी। जिसमें 0 से 10 प्रतिशत वाले गौठानों की एसडीएम फिजिकल मॉनिटरिंग करेंगे। 10 से 40 प्रतिशत गौठानों के खाद निर्माण की गतिविधियों को बढ़ाने के कार्य में कमियों की समीक्षा कर उसे जल्द बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।
जिले के लगभग 180 स्कूलों में समग्र शिक्षा द्वारा इंटरनेट सुविधाएं होंगी शुरू
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को समग्र शिक्षा एवं इंटरनेट एजेंसियों से बात कर इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए ताकि स्कूलों में डिजिटल तरीके से शिक्षण को बढ़ाया जा सके।
महिला एवं बाल विकास एवं नगरीय निकायों के बीच समन्वय से जल्द तैयार होगी भिक्षावृत्ति में शामिल लोगों के पुनरस्थापन नीति महिला एवं बाल विकास एवं नगरीय निकायों के बीच कराए गए सर्वे में अब तक 24 बच्चे पाए गए हैं। जिन्हें पुनर्वास की आवश्यकता है यह सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हंै। इसे गंभीरता से लें और जल्द ही सर्वे कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण किया जा सके।
वायु प्रदूषण रोकने किया जाएगा प्रयास
नगर के वायु प्रदूषण से प्रभावित स्थानों को चिन्हांकित कर वृक्षा रोपण एवं पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए हैं। जिससे वायु.प्रदूषण में कमी लाई जा सके।