दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई,15 नवंबर। भिलाई क्षेत्र के कांग्रेसियों की 3 दशक मांग जिला कांग्रेस भवन को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरा करते हुए राधिका नगर सुपेला में बनाए जाने वाली जिला कांग्रेस कार्यालय का भूमि पूजन कर पट्टा जिला अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर को प्रदान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला प्रभारी मंत्री मो अकबर, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री प्रशासनिक रवि घोष, मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंग चावल, विधायक अरुण वोरा, देवेन्द्र यादव, महापौर नीरज पाल, भूतपूर्व मंत्री बीड़ी कुरैशी सहित राज्य के मंत्री प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित हुए।
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस भवन कार्यालय कार्यक्रम आयोजित किया गया चन्द्राकर ने स्वागत भाषण में कहा भिलाई के लिए ऐतिहासिक पल हंै हम सभी इस पल को देख कर खुश और उतसाहित हैं।
मुख्यमंत्री ने हम सब को 14 नवंबर बाल दिवस पर अनमोल उपहार दिया हंै, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे कार्यकाल में भिलाई को जिला कांग्रेस कार्यालय प्राप्त हो रहा हंै।
भिलाई को जिला का दर्जा प्राप्त होने के बाद से कांग्रेस कार्यालय भवन की मांग उठती रही कांग्रेस भवन न होने के कारण यह के कांग्रेस के कार्यक्रमों के लिये अन्य भवन पर निर्भर रहना पड़ता था अब उस समस्या का निराकरण होने से भिलाई के सभी 6 ब्लॉक में संगठन के कार्य मे मजबूती आएगी।
जिला काँग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार कशयप, रामा विश्वकर्मा, तुलसी पटेल, प्रमोद प्रभाकर, गौरव श्रीवास्तव, दानेश्वरी साहू, मुकुंद भाऊ ने मुख्यमंत्री का जोशीला स्वागत कर काँग्रेस कार्यालय च्च् राजीव भवनज्ज् प्रदान करने आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, पूर्व महापौर, अल्पसंख्यक, बोर्ड अध्यक्ष, आयोग, मंडल, प्रकोष्ट जिला सहकारी, संचार विभाग, निगम के एमआईसी मैम्बर, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सहकारिता, पार्षद, पूर्व पार्षद, एल्डरमैन, वार्ड अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष, सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन कांग्रेस के कार्यकर्तागण भिलाई जिला कांग्रेस कार्यालय के साक्षी बने। उक्त जानकारी ईस्माइल खान महामंत्री एवं प्रवक्ता ने दी ।