दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 नवंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में 12 नवंबर को संध्या 6 बजे देश के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहित गुप्ता का जीवन उपयोगी एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रेरणादाई उद्बोधन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शैलेश तिवारी न्यायाधीश दुर्ग, कार्डियक सर्जन डॉ. सुकृत चोपड़ा एवं मनीष पारख डायरेक्टर लाईफ केयर व अविश एज्यूकाम अतिथि के रूप में स िमलित हुए।
कार्यक्रम में डॉ. मोहित गुप्ता ने कहा -इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून की अत्यंत आवश्यकता है। जिंदगी में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए सब से आवश्यक है अपने मन को स्थिर रखना है। जब हमारा मन कमजोर होता है तो कोई भी परिस्थिति के कारण हमारा मन कमजोर होने के कारण परिस्थिति बड़ी हो जाती है। जब हमारा मन सशक्त होता है तब ही परिस्थिति हमारी लिए बहुत आसान हो जाती है। आज हमें हाई टेक्नोलॉजी से ज्यादा जरूरी है हाई टच दया, करुणा की।
डॉक्टर ने बताया कि कभी भी मैं बिजी हूं ये शब्द यूज नहीं करना है, ऐसा करने से हमारा हम ज्यादा तनावग्रस्त हो जाते है। डॉ. गुप्ता ने सभी को प्रतिज्ञा करवाई कि हम बिजी व्यस्त नहीं बी ईजी है। सरल है जब मनुष्य का मन थक जाता है, तभी व्यक्ति थकान महसूस करता है। बीमारी का आरंभ सदैव हमारे मन से होता है। मन ही हमारे शरीर पर नियंत्रण करता है। कोई भी बीमारी सब से पहले हमारे मन पर प्रभाव डालती है। अच्छे स्वास्थ्य की जि मेदारी किसी और पर नहीं, सिर्फ और सिर्फ हमारे उपर है। जिस प्रकार के विचार हम अपने मन पर डालते है वही हमारे जीवन का निर्माण होता है। स्वास्थ्य का निर्माण हमारे संकल्पों से विचारों से, मन से हमारी चयन से होता है।
जीवनशैली के बारे में बताते हुए बताया आज सब से ज्यादा हम अपनी जीवनशैली के कारण परेशान है। हर व्यक्ति को स्वयं को प्राथमिकता के रूप में रखना है। जीवनशैली एक दिन की प्रक्रिया नहीं, रोज के व्यायाम, सही खानदृपान पर निर्भर करती है। हमारे खानदृपान और उचित भोजन, व्यायाम और आराम यही तीन आयाम हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही जरूरी है। हमारा भोजन ही हमारे जीवनशैली और हमारे वजन के लिए पूर्णत: जि मेदार है। हमारा वजन कंट्रोल करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि हम अनेक बीमारियों से खुद को बचा सके।