दुर्ग

सीएम के भिलाई आगमन पर विरोध प्रदर्शन
15-Nov-2022 3:31 PM
सीएम के भिलाई आगमन पर विरोध प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर,  15 नवंबर।
सोमवार को नंदनी रोड शराब दुकान को बंद करने व प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी को लेकर लगातार 67 दिन से धरने पर बैठने के बाद भी मुख्यमंत्री, भिलाई के विधायक और जिले के प्रशासन को कोई फर्क नहीं पडऩे पर पार्षद पीयूष मिश्रा ने मुख्यमंत्री के भिलाई आगमन पर पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही राधिका नगर खेल मैदान को कब्ज़ा कर कांग्रेस कार्यालय बनाने का विरोध किया गया। मिश्रा ने कहा कि सरकार और प्रशासन की यही नीति है कि अपनी गलतियों को छुपाने के लिए पुलिस को आगे करो। सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
 


अन्य पोस्ट