दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 नवंबर। नाबालिग के साथ रेप करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है।
अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी संगीता नवीन तिवारी की कोर्ट ने आरोपी सोमेश्वर उर्फ सोनू महार को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4 के तहत 20 वर्ष का सश्रम कारावास, 50000 रुपए अर्थदंड तथा अर्थदंड न दे पाने पर 1 वर्ष के अतिरिक्त सश्रम कारावास एवं धारा 8 के तहत 3 वर्ष का सश्रम कारावास, 100 अर्थदंड तथा अर्थदंड न दे पाने पर 1 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा दी है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक संतोष कसार ने पैरवी की थी।
थाना अंडा क्षेत्र अंतर्गत निवासी पीडि़ता के घर आरोपी का आना-जाना था। आरोपी उनके घर की खेती में कुछ वर्षों से नौकर का कार्य कर रहा था। बारह अगस्त 2021 को को प्रार्थिया एवं उसका पति सुबह 8 अपने नौकर अभियुक्त सोमेश्वर उर्फ सोनू महार 32 वर्ष निवासी बाजार चौक अंडा के साथ खेत पर काम करने चले गए थे। घर पर प्रार्थिया की बड़ी बेटी तथा 15 वर्षीय छोटी बेटी ही थी ।
इसी दौरान आरोपी सोमेश्वर घर पर पहुंचा। घर पर प्रार्थिया की बड़ी बेटी व छोटी बेटी टीवी देख रही थी। उनके घर पहुंच कर आरोपी भी थोड़ी देर तक उनके पास बैठा। इसके बाद उसने छोटी बेटी के साथ गलत हरकत करना शुरू किया। जब बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पकड़ कर दीवार पर ढकेल दिया। इसके बाद उसका जबरदस्ती हाथ पकडक़र बाथरूम के अंदर ले जाकर उसके साथ रेप किया।
इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जब प्रार्थिया और उसका पति घर पहुंचे तब उनकी बेटियों ने घटना के बारे में जानकारी दी । पीडि़ता अंडा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।