दुर्ग

सीएम से वोरा ने शहर के लिए मांगी राशि
15-Nov-2022 3:09 PM
सीएम से वोरा ने शहर के लिए मांगी राशि

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापना का किया आग्रह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15  नवंबर।
छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर शहर में वार्डों के मूलभूत विकास कार्यों एवं ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट के जल्द पूणर्ता के लिए राशि की मांग की।

वोरा ने पूर्व में स्वीकृत किए गए बड़े विकास कार्यों के लिए सीएम को धन्यवाद देते हुए कहा कि जल्द ही दुर्ग जिला मुख्यालय नवीन स्वरूप में नजर आने लगेगा, किन्तु वार्डों के आंतरिक विकास के लिए और अधिक राशि खर्च करने की आवश्यकता है साथ ही ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का कार्य तेजी से पूर्ण करने के लिए शासन स्तर से राशि की स्वीकृति जरूरी है।  उन्होंने मुख्यमंत्री को जनभावनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से ही नई पीढ़ी के युवाओं को अपनी पुरखौती पर पराओं एवं संस्कृति का अहसास हुआ है एवं छत्तीसगढिय़ा अस्मिता एवं स्वाभिमान की भावना प्रबल हुई है।

उन्होंने दुर्ग के पटरी पार क्षेत्र में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की स्थापना करने का सीएम से आग्रह किया।
मु यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा स्थापना लिए कलेक्टर को निर्देशित करने एवं ठगड़ा बांध व अधोसंरचना हेतु जल्द राशि जारी करने वोरा को आश्वस्त किया।


अन्य पोस्ट