दुर्ग

भिलाई ओलंपिक का समापन, 40 खेलों के प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट किया, 5500 ने लिया हिस्सा
15-Nov-2022 2:26 PM
भिलाई ओलंपिक का समापन, 40 खेलों के प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट किया, 5500 ने लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 नवंबर।
बाल दिवस चाचा नेहरू के जन्मदिन पर भिलाई ओलंपिक का शानदार समापन किया गया। जिसमे 40 खेलों के प्रतिभागियों व 5500 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। खेल का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मांैजूदगी में संपन्न हूआ।

यहां उन्होंने मुक्केबाजी और जूडो का प्रदर्शन भी देखा। मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह हम सबके लिए महत्वपूर्ण दिन हैं।  हमने प्रदेश में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आयोजन किया। 70 साल की बुजुर्ग महिलाओं ने भी न केवल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया अपितु विजय भी हासिल की। मोंबाइल के दौर में लोग हमारे परंपरागत खेलों को भूलते जा रहे थेे। इससे नई स्फूर्ति का संचार हुआ।

हमने तो केवल 14 खेलों का आयोजन किया। आपने तो 38 खेलों का आयोजन किया। मैं जिला प्रशासन का इसके लिए प्रशंसा करता हूं। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि यहां भव्य आयोजन हुआ।
ऐसे आयोजन से पूरा शहर स्फूर्ति से भर जाता हंै। अपने संबोधन में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई शिक्षा और खेल के लिए जाना जाता हंै। मुख्यमंत्री  ने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक आरंभ किया तो हमें भी प्रेरणा मिली और इस खेल का आयोजन किया।

उन्होंने कहा कि भिलाई का समाज इतना विविध हंै कि हमेशा देश में होने वाली गतिविधि यहां होती हंै। हम लोग अनेकता में एकता को जीते हैं।   इस मौके पर अपने संबोधन में महापौर नीरज पाल ने कहा कि भिलाई ओलंपिक में लगभग साढ़े पांच हजार खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। काफी उत्साह से उन्होंने भाग लिया।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में शहर तेजी से तरक्की कर रहा हंै। इस मौके पर पंडित नेहरू की स्मृतियों से जुड़ा एल्बम भी लोकार्पित किया गया। साथ ही ढाई मिनट से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री भी जारी की गई।   मुख्यमंत्री ने रिमोर्ट से बटन दबाकर पंडित नेहरू की तस्वीर में पुष्प वर्षा की और उन्हें सादर नमन किया। आभार प्रदर्शन भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने किया।

इस अवसर पर संभागायुक्त महादेव कांवरे कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर भिलाई चरौदा महापौर निर्मल कोसरे, नीता लोंधी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थें।


अन्य पोस्ट