दुर्ग

नि:संतान दंपतियों के लिए सुनहरा अवसर 15 नवम्बर को नि:शुल्क शिविर एसआर हॉस्पिटल में
14-Nov-2022 3:04 PM
नि:संतान दंपतियों के लिए  सुनहरा अवसर 15 नवम्बर को नि:शुल्क शिविर एसआर हॉस्पिटल में

भिलाई नगर, 14 नवंबर । एस.आर.हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर चिखली धमधा रोड दुर्ग में दिनांक 15 नवंबर को महिलाओ एवं नि:संतान दंपतियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है ।शिविर का समय प्रात: 10 से दोपहर  3 बजे तक है। उक्त शिविर पहलजानी विमेंस हॉस्पिटल टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर एवं एस. आर. हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।

एसआर अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ श्वेता रानी प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं नि:संतान दम्पतियो को (ढ्ढ.ङ्क.स्न. एवं ढ्ढ..ढ्ढ.) की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ढ्ढ.ङ्क.स्न. की जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रक्रिया में कृत्रिम तरीके से गर्भ धारण किया कराया जाता है।

एसआर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.एस.पी. केसरवानी ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि महिलाएं एवं युवतीयो के लिए आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ आवश्यक रूप से उठाए।


अन्य पोस्ट